छपरा, अप्रैल 26 -- मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार रात एक युवक का शव उसके बोरिंग पर संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 38 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बताया जाता है। वह स्वर्गीय ललन महतो का पुत्र था। मृतक के घर में रविवार को तिलकोत्सव की बजाय अर्थी उठी और पल भर में खुशी मातम में बदल गईं। घर में मांगलिक गीतों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वह अपने बोरिंग के पास वह बेहोशी की हालत में मिला। यह भी पढ़ें- किसान की हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला, एफएसएल की टीम ने की जांच ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत मांझी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मांझी ...