औरंगाबाद, मई 2 -- सीमावर्ती झारखंड प्रदेश के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार अरविंद मिश्रा की जांघ में गोली आर-पार हो गई, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ से गोली निकल गई। बताया जाता है कि भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार के तिलक समारोह में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.