सीतापुर, फरवरी 19 -- खैराबाद (सीतापुर), संवाददाता। खैराबाद थाना के कनायतपुर में बुधवार देर रात तिलक समारोह में मामूली कहासुनी के बाद लाठी डंडे और गोलियां चलीं। घटना में दूल्हा सहित दो लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गये। वहीं, मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। बवाल की सूचना पर एएसपी आलोक सिंह और सीओ सिटी बिनायक गोपाल भोसले ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कनायतपुर में बुधवार को शिवकुमार लोधी के बेटे पवन का तिलक समारोह था। नन्हेपुर से लड़की पक्षवाले तिलक चढ़ाने आए थे। तिलक समारोह चल रहा था आरोप है कि तभी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले मूलचंद लोधी परिवार के कृष्णा, सुजीत, बलवंत, जसवंत ,रामकुमार, नरेश आदि ने पवन के चचेरे भाई पूरन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से पूरन चोटिल हो गया। चीख पुकार पर पवन बचाने पहुंचा तो आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.