तिलक समारोह में महिला से मारपीट
फतेहपुर, मई 6 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार लोधीगंज निवासी अनीता देवी पत्नी रमेशचंद्र ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि एक मई की रात करीब एक बजे वह घर के बाहर लेटी थीं। पास में चल रहे तिलक समारोह के दौरान सिकंदर उर्फ कन्ना, बब्लू, करन व अजय उनके घर के बाहर सूख रहे कपड़ों को उतारकर गंदा कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें सिर व शरीर में चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.