हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 24 -- यूपी के गोरखपुर में गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात तिलक समारोह के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मछली के मुड़े को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तिलक समारोह में पकि मछली के स्पेशल पीस को खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में मछली का 'मूड़ा' (सिर) न मिलने से नाराज मनबढ़ों ने विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलरिहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। यह घटना बुधवार की र...