फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- शमसाबाद, संवाददाता। तिलक समारोह के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच लाठी- डंडे चलने लगे। इसमें आधा दर्जन घायल हो गये। एक की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। रमापुर जसू गांव निवासी रामलड़ैते के पुत्र का तिलक समारोह चल रहा था। रात में दावत के बीच खाना परोसते समय किसी बात को लेकर कमालगंज के भुलनापुर निवासी अजयपाल और गांव के सुमित कुमार के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले जिससे अफरा तफरी मच गई। झगड़े में छह लोग घायल हुए जिसमें पांच को हल्की चोटें और एक को गंभीर चोटें आईं। सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से लोहिया अ...