गंगापार, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारी में तिलक समारोह के दौरान कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया। घटना में एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार अंधियारी निवासी रमाकांत पांडेय के घर 13 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे उनके पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय का तिलक समारोह चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग शराब के नशे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रमाकांत पांडेय के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और रमाकांत पांडेय व उनके भाई उमाकांत पांडेय को लाठी-डंडों से पीट दिया। इस दौरान घर में रखा सामान भी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.