श्रावस्ती, मार्च 26 -- जमुनहा,(श्रावस्ती)। जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, सत्यम वर्मा (22) निवासी ग्राम सेमरा , जनपद बहराइच से ग्राम पंचायत झिरझिवा के मजरा बधनी गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जब वह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कलकलवा गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और वह गिर पड़े।हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. खुर्...