देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के चकियवा के समीप तिलक समारोह में हिस्सा लेने जा रहे दो युवकों पर कुछ मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। सदर कोतवाली के तिलई बेलवा के रहने वाले हरि यादव पुत्र मनोज अपने मित्र प्रियांशु के साथ एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने के लिए चकिया कार से जा रहा था। अभी वह चकियवां मोहल्ले में पहुंचे थे कि कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। ईंट से भी प्रहार किया। लोगों के बीच बचाव करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से हरि यादव की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.