छपरा, मई 8 -- तरैया। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में गत बुधवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवक की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में दूल्हे के बड़े भाई शंकर दास ने आरोप लगाया है कि कोयले के चूल्हे पर कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद में डुमरी गांव के रोहित साह, मुनमुन साह व गोलू पंडित नशे की हालत में पहुंचे और दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार निवासी बीरबल प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- तरैया में तिलक समारोह में चाकूबाजी, युवक की इलाज के दौरान मौत मामले की जांच जारी है। ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरा पासी, गंभीर हालत में रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के गलिमापुर...