लखनऊ, मई 1 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज में तिलक समारोह में मामूली विवाद में गोली चलाने वाले नामजद आरोपी सुशांत गोल्फ सिटी के कटरा बक्कास निवासी बंटी और दीपक मिश्रा को पुलिस ने गंगागंज के विनायक सिटी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी रायफल, दो जिंदा कारतूस व दो खोखे भी बरामद किए हैं। बुधवार रात रसूलपुर आशिक अली गांव में रामू के बेटे के तिलक समारोह में गांव के ही पुनवासी का बेटा सुजीत कुमार (16) शामिल होने गया था। वहां सुजीत का दोनों आरोपी से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद आरोपी बंटी ने दोस्त के साथ सुजीत पर फायर कर दिया था, जिसमें सुजीत के दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लगी थी। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में फायरिंग, किशोर घायल, आरोपी फरार यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में गाली-गलौज के...