लखनऊ, अप्रैल 30 -- गोसाईगंज, संवाददाता।गोसाईगंज के रसूलपुर आसिक अली गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह के दौरान गाली-गलौज के विरोध पर दबंग बंटी ने 16 वर्षीय सुजीत कुमार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बंटी भाग निकला। पैर में गोली लगने से बंटी घायल हो गया। सुजीत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने साजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पीड़ित पिता पुनवासी के अनुसार उनका बेटा सुजीत गांव के ही रामू के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 9:30 बजे कटरा बक्कास थाना सुशांत गोल्फ सिटी निवासी बंटी पहुंचा। यह भी पढ़ें- फरीदपुर में बारात में आए युवक को पीटा, फायरिंग वह वहीं राइफल लेकर बैठा था। बंटी ने बेटे सुजीत कुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी। सुजीत ने इसका विरोध किया तो बंट...