वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में चिनहट पुलिस की सक्रियता और जागरूक राहगीरों के कारण सोमवार रात अयोध्या रोड पर चार साल की बच्ची के साथ एक बड़ी वारदात टल गई। बताया जा रहा है कि बाराबंकी निवासी एक व्यवसायी की चार साल की बेटी का तिलक समारोह से नशे में धुत युवक अपहरण कर ले गया। घटना के समय बच्ची के माता-पिता खाना खा रहे थे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बाराबंकी के रामसनेही घाट इलाके में निहाल पूरे गांव के रहने वाले अनुराग यादव व्यवसायी हैं। सोमवार को वह पत्नी और चार साल की बेटी के साथ देवा रोड स्थित उमंग लॉन में अपनी साले के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। बच्ची के माता-पिता खाना खा रहे थे। इस बीच पास खड़ी बच्ची एकाएक गाय...