गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में तिलक समारोह में शामिल होने आए दो युवकों के साथ कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों और उनके साथियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव में रहने वाले जय बंसल का पुत्र आदित्य बंसल अपने साथी अजय के साथ 18 फरवरी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में तिलक समारोह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले संतोष पंडित व वासू ठाकुर ने पुत्र व उसके साथ के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। समारोह में शामिल होने आए लोगों के एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.