तिलक समारोह के दौरान चोरी मामले में नाबालिग गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 21 -- रतनी। परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडुई बेलदारी बिगहा गांव निवासी जितेंद्र यादव के घर शनिवार की रात तिलक समारोह में हुई चोरी मामले में पुलिस ने बभना गांव से एक नाबालिग चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि जितेन्द्र यादव के घर तिलक समारोह के दौरान तीन चार लोगों ने मिलकर सोना की सिकड़ी, पायल सहित अन्य कीमती जेवरात की चोरी कर ली थी। जेवर चोरी मामले में जितेंद्र यादव ने स्थानीय थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। नावालिग के पैकेट से तलाशी के दौरान चांदी का पायल एवं बिछिया बरामद किया गया है। गिरफ्तार नावालिग से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.