नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज में धमाकेदार बैटिंग करने का इनाम ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है। वह अब टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। अभिषेक नंबर-1 की पोजिशन पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा की इस छलांग से पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के जोस बटलर को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है। जोस बटलर तो टॉप-5 में बने हुए हैं, मगर साहिबजादा फरहान 6ठे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं, उन्होंने करियर हाईएस्ट रेटिंग भी हासिल कर ली है। यह भी पढ़ें- नवाबों के शहर में आज IND vs SA भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर? तिलक वर्मा ने कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 26 रन बन...