तिलक वर्मा ने जड़ा शतक, दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी टीम को दिलाई अहम बढ़त
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास का परिचय दिया है। साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली है। उन्होंने नॉर्थ जोन के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है और अपने धैर्य का परिचय देते हुए एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा की इस शतकीय पारी के साथ उनकी टीम साउथ जोन नॉर्थ जोन के खिलाफ बेहतर स्थिति में पहुंच गई है।106 रन बनाकर नाबाद हैं तिलक वर्मा तिलक वर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 106 रन नाबाद बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 225 गेंदों का सामना किया है। इस पारी के दौरान तिलक वर्मा का रक्षात्मक अंदाज खूब देखने को मिला है। उन्होंने पूरी पारी के दौरान सिर्फ 7 चौके लगाए हैं। अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाने वाले तिलक वर्मा ने इस शतकीय पारी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.