तिलक वर्मा ने असंभव को कर दिया संभव, 56 गेंदों में ठोके 136 रन; टीम को करा दिए 259 रन चेज
नई दिल्ली, जून 23 -- तिलक वर्मा 21 जून तक श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेल रहे थे। वे सोमवार को श्रीलंका से भारत लौटे और उसी शाम तेलंगाना टी20 लीग में खेलने के लिए पहुंच गए। एक दिन पहले खेले गए वनडे मैच और ट्रेवलिंग की थकान को पीछे छोड़ते हुए इंडिया की टी20 टीम के वाइस कैप्टन बने तिलक वर्मा का तूफान देखने को मिला। उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया। खुद तो तूफानी शतक जड़ा ही, साथ ही साथ टीम को भी 259 रनों की चेज करा दी, जो कि टी20 मैच में आसान बात नहीं होती। दरअसल, तेलंगाना में इस समय स्टेट टी20 लीग खेली जा रही है। इस लीग में मेदक फालकन्स के लिए तिलक वर्मा खेल रहे हैं। हालांकि, वे ज्यादा मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 25 जून से खेले जाने वाले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी हिस्सा लेने वाले हैं। तिलक वर्मा ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.