नई दिल्ली, मई 3 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में एक और हार का मुंह देखना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चेपॉक स्टेडियम में खेले गए 'एल-क्लासिको' में एमआई को 8 विकेट से रौंदा। मुंबई ने 159/7 का स्कोर बनाया और चेन्नई ने 11 गेंद बाकी रहते आसानी से टारगेट चेज कर लिया। मुंबई की हार के साथ-साथ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के नुकसान की भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, गलत शॉट खेलने के कारण तिलक के हाथ पर डिवाइस टूट गया। ऐसा सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन द्वारा डाले गए 12वें ओवर में हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा और कई लोगों ने दावा किया कि दो करोड़ रुपये की घड़ी टूट गई।क्या आखिर क्या है सच्चाई? तिलक ओवरटन के ओवर की अंतिम गेंद पर स्कूप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए। गेंद पहले बल्ले से टकराई और फिर कलाई पर जाकर लगी। लोग दा...