नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 8 गेंदों पर 23 रनों की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के जड़ तबाही मचाई। यह पिछले चार मैचों में पहला मौका है जब ब्रूक आउट हुए हो। जी हां, इससे पहले वह पिछली तीन पारियों में नाबाद रहे थे। हैरी ब्रूक अगर अपनी इस पारी में 26 रन और बना लेते तो वह भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। यह रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का। हैरी ब्रूक इस लिस्ट में तिलक वर्मा से 25 रन पीछे रह गए। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से छक्कों की रेस में आगे निकले अभिषेक शर्मा; ये विदेशी नंबर-1तिलक वर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड तिलक वर्मा ने 2024-25 में एक बार लगातार चार पारियों म...