नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा ने एक और दमदार पारी खेली। हालांकि, साउथ जोन के कप्तान तिलक का बुधवार को दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में बुरी तरह दिल टूट गया। वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन के खिलाफ महज एक रन से शतक से चूक गए। उन्होंने मैच के चौथे दिन 211 गेंदों में 99 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। उनके बल्ले से 9 चौके निकले। ईस्ट जोन ने फाइनल में पहली पारी के आधार पर 372 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 107.3 ओवर में 336 रनों पर ढेर हुई।तिलक वर्मा कर बैठे ये गलती तिलक वर्मा साउथ जोन की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। कौनैन कुरैशी ने उन्हें शतक की दहलीज परएंड बोल्ड किया। कुरैशी ने 108वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर डाली। तिलक ने रूम बनाकर ड...