तिलक लाइब्रेरी में बन रही दुकानों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
देहरादून, मई 16 -- तिलक लाइब्रेरी परिसर में दुकानें बनाये जाने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने दुकानों के निर्माण का कार्य रुकवा दिया व शटर उखाड़ दिए। लाइब्रेरी प्रंबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने एमडीडीए के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर भी विरोध दर्ज कराया। तिलक लाइब्रेरी परिसर में लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा दुकानें बनाई जा रही थी। इसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और कार्य रुकवा दिया। एमडीडीए को पत्र प्रेषित किया गया। कहा कि तिलक लाइब्रेरी आजादी से पूर्व निर्मित संस्थान है, जिसमें आम जनता अध्ययन करने जाती है। पूर्व में इस संपत्ति पर कई अवैध निर्माण हुए व वर्तमान में दुकानें बनायी जा रही हैं। यह इस क्षेत्र का मुख्य मार्ग है जिसमें दीवार को तोड़ कर दुकानें बनाई जा रही है। सड़क संकरी होने से यहां पर दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.