मथुरा, मई 2 -- रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर भाई-बहनों को तिलक लगाकर, माला व पटुका पहना कर श्रम साधना को वंदन किया साथ ही भेंटस्वरूप वस्तुएं देकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रजनी गुप्ता ने कहा कि मजदूर समाज की वास्तविक शक्ति हैं, जिनके अथक परिश्रम से राष्ट्र का विकास संभव होता है। इससे पूर्व छात्राओं द्वारा भेंट स्वरूप वस्तुएँ किताब, कॉपियां, पानी की बोतल ,टिफिन व कपड़े देकर मजदूरों के संघर्ष, त्याग और उनके महत्व को सराहा। साथ ही छात्राओं ने श्रम के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर एवं चित्र भी बनाए। यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा माहेश्वरी, तनु रावत, सुनील सिंह, केशव अग्रवाल आदि का...