अमरोहा, अप्रैल 2 -- हसनपुर, संवाददाता। शिक्षा के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को कंपोजिट स्कूल मंगरौला में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि विधायक पुत्र एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपील कर कहा कि छह से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का नामांकन सरकारी स्कूल में कराएं। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गंगेश्वरी बीईओ अनिल कुमार, यशपाल सिंह, रामवीर सिंह, मोहम्मद असलम, संजीव मौर्य, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के पुरुषोत्तम शरण राम मूर्ति सरस्वती कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.