मेरठ, अप्रैल 1 -- प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया है। परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मवाना खुर्द समेत सभी स्कूलों के प्रवेश द्वार पर विद्यालय कर्मचारियों द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस आयोजन ने बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति उत्साह और अपनापन बढ़ाने का कार्य किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 'स्कूल चलो अभियान' का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.