इटावा औरैया, मई 15 -- भरथना। कस्बा के तिलक रोड पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। एक बाइक पर दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार होकर बेखौफ सड़क पर घूमते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नजर नहीं आई। कस्बा में आए दिन ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी करते रहते हैं। लोगों ने पुलिस से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- फोटो। वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे, जागरूकता अभियान बेअसर यह भी पढ़ें- एक बाइक पर सवार पांच लोग, फोटो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...