बिजनौर, मई 1 -- हल्दौर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित बैंकट हॉल में उत्तराखंड क्षेत्र से आई बारात में तिलक रस्म और लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शादी समारोह हंगामे में बदल गया। बात थाने तक पहुंच गई। घंटों चली पंचायत और पुलिस दखल के बाद समझौता हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि अंततः दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। थाना हल्दौर क्षेत्र के एक गांव के बैंकट हॉल में शादी समारोह आयोजित था, जहां उत्तराखंड क्षेत्र से बारात आई थी। प्रारंभिक कार्यक्रम चढ़त, स्वागत और जयमाला हंसी-खुशी के माहौल में संपन्न हुए। इसके बाद देर रात वैदिक रीति-रिवाजों के साथ फेरों की रस्म भी पूरी कर ली गई। सब कुछ सामान्य चल रहा था,लेकिन दूल्हे पक्ष की ओर तिलक रस्म के दौरान अचानक विवाद खड़ा हो गया, जोकि दूल्हे पक्ष ने तिलक की...