मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर। तिलक मैदान रोड शहर का बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। छोटी सरैयागंज से नगर थाना चौक के निकट मोतीझील की मुख्य सड़क को जोड़ने वाले इस रोड में बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी, टायर व मोटर पार्ट्स की लगभग तीन सौ दुकानें हैं। इसके अलावा इस रोड में नगर थाना, बिजली विभाग का ऑफिस, कई बड़े होटल, बैंक व अन्य संस्थान हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से इतना अहम होने के बाद भी इस रोड में जलनिकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। पांच महीने से नलजल का पाइप लगभग 25 मीटर में कई स्थानों पर फट गया है, जिससे बिन बरसात दुकानों के सामने नाले का गंदा पानी जमा है। दुकानदारों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई और सप्लाई पाइप को दुरुस्त नहीं किया गया तो जलजमाव से भारी दुश्वारी होगी। यह भी पढ़ें- तिलक मैदान रोड : दुकानों के सामने नाले का पानी,क...