औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- बारुण थाना क्षेत्र में सोन पुल से गिरकर एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गयाजी जिला के मानपुर प्रखंड के भोरे गांव निवासी ईश्वर दयाल के 45 वर्षीय पुत्र शंभू प्रसाद के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू प्रसाद शनिवार की रात अपने गांव के मित्र विजेंद्र प्रसाद की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बस पर सवार होकर रोहतास जिला के तिलौथू बाजार के लिए निकले थे। इसमें काफी लोग सवार थे। बारुण मोड़ से भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई और उक्त तिलक वाली गाड़ी भी उसी में फंसी हुई थी। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में जा रहे फतेहपुर के शिक्षक की सोन नदी में गिरकर हो गई दर्दनाक मौत धीरे-धीरे गाड़ी सोन पुल पर पहुंची। एक घंटे से अधिक समय तक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.