नई दिल्ली, फरवरी 18 -- यूपी के सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव में दोस्त के तिलकोत्सव में निमंत्रण करने आए रायबरेली जिले के आबकारी विभाग के सिपाही ने अपने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग किया था। गोली लगने से उसके साथ आया साथी घायल हो गया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सिपाही ने प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद दोनों गायब हो गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मोतिगरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। नामजद आबकारी सिपाही सुरेंद्र यादव को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी न होने पर बीट के दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव निवासी अंकुर शुक्ला आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर रायबरेली जिले में तैनात हैं। सोमवार को अंकुर शुक्ला का तिलकोत्सव था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.