गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहूली गांव में बुधवार की देर रात तिलक में दस हजार रुपये कम देने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व. फूलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में की गई है।इलाज के लिए पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बंधौरी गांव निवासी हरेंद्र राय ने अपनी बेटी की शादी सहूली गांव में तय की थी। इसी को लेकर बुधवार की रात वे तिलक लेकर सहूली गांव पहुंचे थे। तिलक समारोह के दौरान प्रारंभिक रस्में शा...