उरई, मार्च 30 -- उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा में तिलक कार्यक्रम के दौरान डीजे बजने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा निवासी शिवम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया 27 मार्च की रात एक बजे मुहल्ले में तिलक कार्यक्रम चल रहा था, जहां डीजे बज रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और शिवम, चतुराई व भूरे को लाठी-डंडों से पीट दिया। बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट की। इस घटना में शिवम और चतुराई को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जाते समय उनके घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में दोषियों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.