प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़। अमेठी के रामगंज रामपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी 26 अप्रैल को अपने बेटे कृष्णा सोनी के साथ एक तिलक के कार्यक्रम में कोहंडौर के रामापुर आए थे। रात को घर जाने के लिए बेटा कार निकालने लगा तो कुछ लोग शीशा पीटने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। ओमप्रकाश ने कोहंडौर थाने में देहात कोतवाली सुल्तानपुर पकड़ी के धर्मेंद्र सोनी, प्रदीप सोनी, संदीप सोनी और रंजीत सोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...