रुडकी, अप्रैल 7 -- नए शैक्षणिक सत्र के आगमन पर मंगलवार को शहर और आसपास के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहली बार स्कूल आए बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य और स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से नए बच्चों को विद्यालय की परंपराओं और माहौल से परिचित कराया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर सरकार की विभिन्न छात्रहित योजनाओं की जानकारी दी। निशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.