नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता तिलक ब्रिज स्टेशन से आनंद विहार के बीच बिछाई जा रही नई लाइनें यहां बन रहे बॉटलनेक को खत्म कर यात्रियों को बड़ी राहत देंगी। इस जगह मौजूद दो लाइनों पर क्षमता से 76 फीसदी ज्यादा रेलगाड़ियां अभी परिचालित हो रही हैं। रेलवे द्वारा बिछाई जा रही दो लाइनों से न केवल यह अतिरिक्त भार कम होगा बल्कि अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन करने की क्षमता भी बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन तक कुल 6 रेल लाइनें हैं जिनके माध्यम से रेलगाड़ियां वहां तक पहुंचती हैं। वहीं आनंद विहार से आगे चार रेल लाइन बिछी हुई हैं। लेकिन तिलक ब्रिज से आनंद विहार के बीच केवल दो रेल लाइन मौजूद हैं। इस वजह से केवल आनंद विहार से तिलक ब्रिज के बीच रेलगाड़ियों के परिचालन में समस्या देखने को मिलती है। इस रास्ते पर...