नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन (Tilak Bridge Railway Station) डेक मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने मुंबई के खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया है जो इसी मॉडल पर बना हुआ है। दरअसल, यह मॉडल ऐसे स्टेशनों को विकसित करते समय अपनाया जाता है जहां जगह कम होती है। इसमें स्टेशन में प्रवेश वाली जगह पहली मंजिल पर लंबा चौड़ा डेक (हॉल) बनाया जाता है, जिसमें यात्रियों के रुकने एवं वाणिज्यिक काउंटरों की जगह होती है। यहां से फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के जरिये सीधे अन्य प्लैटफॉर्मों को जोड़ा जाता है ताकि गाड़ी आने के समय यात्री आसानी से वहां जा सकें। यह भी पढ़ें- बिजवासन समेत दिल्ली के 13 स्टेशन नए रूप में दिखेंगे, रेल मंत्री ने बताया प्लानआनंद विहार के लिए बिछाई जाएंगी दो नई लाइ...