तिलक के रुपये लेकर दूसरी शादी करने का आरोप
हरदोई, मार्च 16 -- सुरसा। थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद तिलक में लिए गए रुपये वापस न करने और दूसरी शादी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के कन्हईपुरवा निवासी रोहनलाल के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के झाला मजरा फरीदापुर निवासी रामू के साथ तय की थी। आरोप है कि तिलक में करीब दो लाख रुपये नकद सहित फल, कपड़े व अन्य सामान दिया गया था, जबकि विवाह 17 मई 2025 को तय था। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपित ने शादी की तारीख आगे बढ़ा दी। इसी बीच दूसरी महिला से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। रुपये व सामान वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.