बक्सर, जून 21 -- - दो महीने में बर्तनों के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी: - ईंधन और कच्चे माल की बढ़ती कीमत बनी महंगाई का कारण: - आम ग्राहकों की जेब पर बोझ, जरूरत और शौक के बीच फंसे लोग: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। लग्न की शुरुआत होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बार तिलक व शादी-विवाह की तैयारियों के बीच महंगाई ने आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में तेजी और परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर अब घरेलू बाजारों पर दिखाई देने लगा है। खासकर पीतल, कांसा और स्टील से बने बर्तनों के दामों में पिछले डेढ़ महीने के दौरान 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका असर शादी-विवाह और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्री पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। शहर के बाजारों में पूजा की थाल, तिलक पात्र...