कौशाम्बी, जून 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के हिमांचल का पूरा गांव में रहने वाले दहेज लोभियों ने तिलक के दिन दहेज की मांग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर कन्या पक्ष के होश उड़ गए। तमाम मिन्नतों के बाद भी बात नहीं बनने पर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा उत्तर थोक निवासी मुन्नू लाल रैदास ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी का रिश्ता करीब साल भर पहले हिमांचल का पूरा में तय किया था। सगाई की रश्म अदा हो चुकी थी। शुक्रवार को तिलकोत्सव था। कन्या पक्ष ने तिलक की पूरी तैयारी कर ली थी। वह लोग तिलक लेकर वर के यहां जाने वाले थे। इसी बीच आरोपी युवक ने लड़की के पिता को फोन किया और अपाची बाइक, सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं करने पर शादी नहीं की जाएगी। कन्या पक्ष ने रिश्ते...