नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में सोमवार को खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मुकाबले में भारत-ए ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 38 रनों से हरा दिया है। इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारत-ए ने नारायण जगदीसन के शतक दम पर निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के सामने 10.17 के रन रेट से 239 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने बेहतर प्रयास किया और 19.4 ओवरों में 200 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। यूएसए की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज हरमीत सिंह ने आक्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.