पीलीभीत, मार्च 15 -- पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपए न मिलने पर वर पक्ष ने तिलक के बाद शादी करने से मना कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक की शादी दूसरी युवती से करने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर के रहने वाली पुष्पा देवी पुत्री दलजीत सिंह ने बताया कि उनकी शादी नरेश सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी रुद्रपुर गौटिया थाना माधोटांडा के साथ तय हुई है गांव के रहने वाले राकेश सिंह और उनकी पत्नी सुधा ने यह रिश्ता तय कराया। उसके बाद तिलक में पुष्पा के परिजनों ने सोने की अंगूठी और एक लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपए वर पक्ष को दिए। शादी की तारीख पूछने पर वर पक्ष टाल मटोल करने लगा। उन्होंने युवती के परिजनों से शादी में पांच लाख रुपए की मांग की ।दहेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.