तिलक की तैयारी के दौरान युवक की करंट से मौत
शाहजहांपुर, मई 12 -- कलान। नगर पंचायत के मोहल्ला सरस्वती नगर में तिलक समारोह की तैयारी के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मोहल्ला निवासी नन्हे राठौर रविवार शाम अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह की तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान वह टेंट लगाने के लिए लोहे की बल्ली खड़ी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बल्ली ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से छू गई, जिससे नन्हे करंट की चपेट में आ गया और इंटरलॉकिंग सड़क पर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बदायूं रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से मजदूर की गयी जान बदायूं ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। नन्हे अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.