नई दिल्ली, मई 9 -- Bihar News: बिहार के गयाजी में एक शादी वाले घर में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोग बीमार होने लगे। गुरुआ थाना क्षेत्र के धाना बिगहा गांव में तिलक समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी क्लीनिकों में भी इलाज करा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल लाया गया तथा सभी का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य है। बताया गया कि तिलक समारोह में सभी लोगों ने भोज खाया था जिनमें से 50 लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.