पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहुवा गांव निवासी दिनेश चौधरी के बड़े पुत्र धनंजय चौधरी की शादी असफल साबित हुई। दहेज का सामान लौटाने तक बाराती गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र स्थित हासनदाग गांव में बंधक रहे। 20 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात थी। द्वारपूजा व विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, लेकिन विदाई के समय दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए उसे नापसंद कर शादी तोड़ दी। दूल्हे के पिता के अनुसार तिलक में दिए गए नगद व सामान की वापसी की मांग करने पर बारातियों को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक बाराती गांव में ही रुके रहे। बाद में पंचायत बुलाई गई, जिसमें जनप्रतिनिधि लेनदेन का सारा सामान लौटाने का आश्वासन के बाद बारातियों को लौटने दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.