प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। तिलक कार्यक्रम में दबंग पहुंचे और हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई रिश्तेदार घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव में गुरुवार सुबह राजकुमार के घर तिलक कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि तभी करीब एक दर्जन दबंग अचानक पहुंचे और लाठी व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में मौके पर खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि कई रिश्तेदार घायल हो गए। अचानक हुए हमले से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में महिलाओं से अभद्रता और लूट लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...