तिलक और तालियां बजाकर बच्चों का स्वागत
रामपुर, जून 16 -- रामपुर। लंबे अंतराल के बाद मंगलवार से जिले के समस्त परिषदीय विद्यालय दोबारा खुल गए। पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ की उपस्थिति तो शत-प्रतिशत दिखाई दी, लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम रही। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में पहले दिन छात्र उपस्थिति का आंकड़ा 30 से 40 फीसदी के आसपास ही सिमट कर रह गया। सुबह तय समय पर स्कूल के कपाट खुलते ही शिक्षकों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई। कई स्कूलों में पहले दिन आने वाले बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और तालियां बजाकर किया गया। मध्याह्न भोजन एमडीएम के तहत बच्चों को गर्म और ताजा भोजन भी परोसा गया, लेकिन छात्र संख्या कम होने के कारण क्लासरूम खाली-खाली नजर आए। यह भी पढ़ें- तिलक और तालियां बजाकर बच्चों का स्वागत शिक्षकों का कहना है कि पहले दिन अमूमन उपस्थिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.