तिलक और आधार कार्ड... गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने के लिए VHP का ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नवदुर्गा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रमों के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) की महाराष्ट्र इकाई ने कुछ गाइडलाइंस का ऐलान किया है। गरबा में मुसलमानों की एंट्री को रोकने के लिए संगठनों ने आने वाले लोगों के आधारकार्ड चैक करने और उनको तिलक लगाने की अपील की है। इतना ही नहीं संगठन की तरफ से कहा गया है कि इन धार्मिक आयोजनों के दौरान मुसलमानों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एक महीने से भी ज्यादा पहले नियमों का ऐलान कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने संगठन के फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हमने नवरात्रि त्योहार के दौरान गरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.