मऊ, मई 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कारीसाथ चट्टी के समीप एक तिलकोत्सव कार्यक्रम से भटककर करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे दो मासूमों को कोतवाली पुलिस की पीआरवी टीम ने सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली की पीआरवी संख्या 7955 मंगलवार की रात करीब साढे 11 बजे कारीसाथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर दो मासूम बच्चे कारीसाथ चट्टी के पास रात करीब साढे़ 11 बजे सड़क किनारे रोते हुए मिले। पीआरवी पर तैनात प्रधान आरक्षी धीरेन्द्र कुमार मधुकर, आरक्षी अंकुर उत्तम और चालक जय बहादुर ने बच्चों को रोता देख तुरंत वाहन रोका। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में गए थे और रास्ता भटक गए हैं। यह भी पढ़ें- दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद पुलिस टीम ने तत्काल आस-पास के क्...