तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली
कौशाम्बी, मई 10 -- करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार रात तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक बालक जख्मी हो गया। हालांकि, इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की डीबीबीएल गन का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव का 11 वर्षीय प्रियांशु पुत्र शिवपूजन शनिवार रात परिवार वालों के साथ रिश्तेदारी में करारी के नेवारी गांव गया था। वहां पर रिश्तेदार के यहां तिलक का कार्यक्रम था। चर्चा है कि तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। तभी गोली बालक प्रियांशु को लग गई। हालांकि, इससे वह थोड़ा ही जख्मी हुआ। घटना देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.