फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में बुधवार की रात एक तिलकोत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग हो गयी। तिलकोत्सव में भोजन कर रहे दूल्हे के भाई के सीने में गोली लगी जिससे वह घायल हो गये। तिलकोत्सव कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल हो गया।आनन फानन में घायल को लोहिया अस्पताल में इलाज को लाया गया। यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना बुधवार की रात 10:30 बजे की है। चाचूपुर जटपुरा निवासी आदित्य का तिलकोत्सव चल रहा था। तिलकोत्सव में आये लोग खाना खा रहे थे तभी हर्ष फायरिंग हो गयी। यह भी पढ़ें- बस्ती में बड़ी घटना, शादी में बार-बार रसगुल्ला निकालने पर कैटर्स ने बालक को तंदूर में फेंका, लखनऊ रेफर इसी दौरान खाना खा रहे आदित्य के बड़े भाई विपिन कुमार ...